BJP-RSS का असली निशाना है सामाजिक न्याय: प्रियंका गांधी वाड्रा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP-RSS का असली निशाना है सामाजिक न्याय: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में जनपक्षधर कानूनों का गला घोंटा जा रहा है तथा सामाजिक न्याय आरएसएस-भाजपा के निशाने पर है। प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक


BJP-RSS का असली निशाना है सामाजिक न्याय: प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में जनपक्षधर कानूनों का गला घोंटा जा रहा है तथा सामाजिक न्याय आरएसएस-भाजपा के निशाने पर है।

प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है, आरएसएस ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है।

उन्होंने कहा, बहस तो शब्दों का बहाना है मगर आरएसएस-भाजपा का असली निशाना सामाजिक न्याय है। लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे?

गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कथित तौर पर कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन लोगों के बीच इस पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए।