BJP की मुस्लिम नेता परवीन बेगम की हत्या, नहर में मिला शव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP की मुस्लिम नेता परवीन बेगम की हत्या, नहर में मिला शव

आगरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की दयालबाग मंडल की अध्यक्ष परवीन बेगम (42) की हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला था। परिजनों ने शनाख्त के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका मोबाइल नहीं


BJP की मुस्लिम नेता परवीन बेगम की हत्या, नहर में मिला शव
आगरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की दयालबाग मंडल की अध्यक्ष परवीन बेगम (42) की हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला था।

परिजनों ने शनाख्त के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाली रही है।

परवीन बेगम पत्नी पल्ले खां न्यू आगरा के करबला की रहने वाली थीं। उनके भाई राजेश अली उर्फ हन्ना ने बताया कि परवीन के पति, बेटे शानू और तालिव गांव में खजूर काटने गए थे। 26 सितंबर को शाम चार बजे परवीन एक फोन आने पर घर से निकली थीं। इसके बाद लौटकर नहीं आई।


शाम तकरीबन सात बजे बेटे तालिव की पत्नी हिना ने फोन किया तो बताया कि वह न्यू थाने पर हैं। बाद में परवीन ने पति से भी बात की। इसके बाद घर नहीं आई।

रात तकरीबन नौ बजे परिजनों ने फोन मिलाया। एक व्यक्ति ने फोन उठाया। मगर, गलत नंबर बताकर काट दिया। इसके बाद फोन नहीं उठा। रात में थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी में टोल के पास नहर में परवीन का शव मिला। देर रात परिजनों को पुलिस ने सूचना दी।