BJP का न्यू इंडिया- क़र्ज़ लो, ऐश करो: सुरजेवाला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP का न्यू इंडिया- क़र्ज़ लो, ऐश करो: सुरजेवाला

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर नि’शाना साध रही है। रविवार को कांग्रेस ने राज मार्ग अथॉरिटी के दिवालियापन को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया की एक रिप


BJP का न्यू इंडिया- क़र्ज़ लो, ऐश करो: सुरजेवाला
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर नि’शाना साध रही है। रविवार को कांग्रेस ने राज मार्ग अथॉरिटी के दिवालियापन को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि राज मार्ग अथॉरिटी दिवालिया होने की कगार पर है। उनका कहना है कि राज मार्ग अथॉरिटी ने बहुत ज्यादा कर्ज ले लिया है।

अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अब राष्ट्रीय राज मार्ग अथॉरिटी दिवालिया! जनता सह रही अनाप-शनाप टोल की मार, हर साल टोल से कमाई ₹10,000 करोड़, पर क़र्ज़ ले लिया – ₹1,80,000 करोड। भाजपा का न्यू इंडिया- क़र्ज़ लो, ऐश करो!