कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबरा गए भाजपा के लोग, कर रहे प्रचार : राजीव शुक्ला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबरा गए भाजपा के लोग, कर रहे प्रचार : राजीव शुक्ला

लखनऊ। उ.प्र. कांग्रेस मीडिया एण्ड पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सूबे की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा के लोग घबरा गए हैं। यही कारण है कि भाजपा ही कांग्रेस के घोषणा पत्र का प


कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबरा गए भाजपा के लोग, कर रहे प्रचार : राजीव शुक्ला लखनऊ। उ.प्र. कांग्रेस मीडिया एण्ड पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सूबे की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा के लोग घबरा गए हैं। यही कारण है कि भाजपा ही कांग्रेस के घोषणा पत्र का प्रचार कर रही है। लखनऊ में पत्रकारों से मुखातिब शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की भाषा शैली प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुकूल नहीं लगती।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पहले राजीव ने प्रवक्ताओं संग कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को जारी किया। फिर कहा कि जिस दिन से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया है, तब से इसका पूरे देश में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। और यही कारण है कि तभी सेघबराये भाजपा के लोग घूम-घूम कर अनर्गल बयानजा कर रहे हैं। शुक्ला ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को अनूठा और अनोखा घोषणा पत्र करार देते हुए कहा कि इसमे समाज के सभी वर्गों को राहत दी गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है पूरा करती है। हमने घोषणा पत्र में देश के हर तबके का ध्यान रखा है। अब जब भाजपा के पास अपना काम दिखाने के लिए कुछ नहीं है तो इसके नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने देशद्रोह के कानून को कभी खत्म करने की बात ही नहीं की है। उन्होंने कहा कि जो कानून अंग्रेजों ने बनाया वह खत्म किया जाएगा। लेकिन हमने जो कानून बनाया हैवह खत्म करने की बात प्रचारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करोडों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वह दस लाख नौकरी भी नहीं दे पायी।
न्याय योजना के तहत दिये जाने वाले 72 हजार रूपये का जिक्र करते हुए राजीव ने कहा कि इसके लिए पैसा कहां से लाना सब तय कर लिया गया है। हम लोग जुमलेबाजी नहीं करते, उसके करके दिखायेंगे।
एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।