सरकार की नीतियों से बढ़ा भाजपा का जनाधारः राजपाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सरकार की नीतियों से बढ़ा भाजपा का जनाधारः राजपाल

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गईं। इसमें नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है। यही पार्टी के जनाधार बढ़ने की मुख्य वजह है। नगर में आयोजित बैठक में


सरकार की नीतियों से बढ़ा भाजपा का जनाधारः राजपाल
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गईं। इसमें नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है। यही पार्टी के जनाधार बढ़ने की मुख्य वजह है।

नगर में आयोजित बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी राजपाल चौहान ने कहा कि सरकार की नीतियां सभी वर्गों के लिए हितकारी हैं। विकास कार्यों से लेकर योजनाओं के संचालन में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। वास्तविक पात्रों को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी से प्रभावित होकर हर वर्ग तेजी से पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने केंद्र के बाद प्रदेश में भी दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियां और उपलब्धियों को पहुंचाने की अपील की। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने की अपील की। इसके साथ ही शरीफ नगर के मंजू देवी इंटर कालेज और डिलारी में भी सदस्यता अभियान की शफलता को बैठक की गई।

इसमें जिला प्रभारी डीके शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र आचार्य, नगराध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, डिलारी मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, व्यापार मंडल जिला संयोजक मयंक सिंघल, रवि चैहान, राजपाल सिंह, अखिलेश विश्नोई, हरिओम सिंह, अखिलेश चैहान, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।