गणेश विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की हुई मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गणेश विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की हुई मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थानीय छोटी झील में नाव पलटने से उसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन लोगों के डूबने के बाद छ: लोगों को स्थानीय लोगों के माध्यम से बचा लिया गया है जबकि इस नाव दुर्घटना 1


गणेश विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की हुई मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थानीय छोटी झील में नाव पलटने से उसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन लोगों के डूबने के बाद छ: लोगों को स्थानीय लोगों के माध्यम से बचा लिया गया है जबकि इस नाव दुर्घटना 11 लोंगों की डुबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे राहत दल ने छह लोगों को झील में से सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर मौजूद विधि मंत्री पी सी शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि नाव में एक पूरी उत्सव समिति के सदस्य सवार थे। वे जैसे ही बड़ी मूर्ति का विसर्जन करने लगे, नाव अचानक पलट गई। मरने वाले सभी 11 लोग नवयुवक थे। छह लोग बचा लिए गए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे को बेहद दुखद बताते हुए इसकी मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार हर पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। उनकी हरसंभव मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को सरकार की तरफ़ से 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने के निर्देश जारी किये हैं।
उन्होंने कहा कि इस घटना में जाँच में जिसकी भी लापरवाही सामने आयेगी, उसे छोड़ा नहीं जायेगा।
प्रशासन की ओर से विर्सजन के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ ही पुलिस के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।