शराब के नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शराब के नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

ओडिशा में संबलपुर जिले के जुजुमुरा गांव एक घर में गाजे-बाजे के साथ बारात आई। वधू पक्ष ने दिल खोलकर बारात का स्वागत किया। दुल्हन भी अपने होने वाले पति की एक झलक पाने के लिए बेकरार थी। जयमाल पड़ने वाली थी दुल्हन मंडप पर खड़ी दूल्हे का इंतज़ार कर रही थी।


शराब के नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार
ओडिशा में संबलपुर जिले के जुजुमुरा गांव एक घर में गाजे-बाजे के साथ बारात आई। वधू पक्ष ने दिल खोलकर बारात का स्वागत किया। दुल्हन भी अपने होने वाले पति की एक झलक पाने के लिए बेकरार थी।

जयमाल पड़ने वाली थी दुल्हन मंडप पर खड़ी दूल्हे का इंतज़ार कर रही थी। जब दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तो दुल्हन को उसकी हरकत कुछ अजीब लगी। बड़ी मुश्किल से वह स्टेज पर चढ़ पाया। दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा नशे में हैं।

जब दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तो वह शराब के नशे में झूम रहा था। यह देखकर दुल्हन का शक पक्का हो गया। दुल्हन जब स्टेज पर जयमाल लेकर खड़ी थी तभी दूल्हा उसकी दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा। दुल्हन से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने सबके सामने चिल्लाकर कह दिया कि वो इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी यह कहते हुए वह स्टेज से उतरकर चली गई।


इसके बाद लड़की के घरवालों ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन लड़की ने शादी से करने से इंकार कर दिया। बेटी की ज़िद देखकर पिता ने उसके फैसले में सहमति जताई।

इसके बाद लड़की के परिवार ने बारातियों का स्वागत कर उन्हें खाना खाकर जाने को कहा। नशा किसी भी तरह का या किसी भी समय किया जाए वह खराब ही होता है। दुल्हन के इस कदम को एक प्रेरणा की तरह देखा जा रहा है।