बसपा ने लोकसभा के 5 और प्रत्याशी घोषित किए

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बसपा ने लोकसभा के 5 और प्रत्याशी घोषित किए

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा ने मंगलवार को घोषित अपनी तीसरी सूची में धौरहरा से अरशद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलाल गंज से सी.एल. वर्मा, फ


बसपा ने लोकसभा के 5 और प्रत्याशी घोषित किएलखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा ने मंगलवार को घोषित अपनी तीसरी सूची में धौरहरा से अरशद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलाल गंज से सी.एल. वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव वर्मा और कैसरगंज से चन्द्रदेव राम यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।
बसपा इससे पहले 17 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। गौरतलब है कि बसपा इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करके 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) भी शामिल है। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की है।
संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी राय बरेली से तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं।