यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ऊंचाई से गिरी बुलेट, 2 की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ऊंचाई से गिरी बुलेट, 2 की मौत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाले हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आगरा से जेवर की ओर आ रहे थे। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ऊंचाई से बुलेट ग


यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ऊंचाई से गिरी बुलेट, 2 की मौत
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाले हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आगरा से जेवर की ओर आ रहे थे। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ऊंचाई से बुलेट गिरने से उस पर सवार गौरव चौहान(35) और पल्लव गौर(55) की मृत्यु हो गई।

यह दोनों फ्लेयर बॉल पेन कंपनी के पदाधिकारी थे। बताया जा रहा है कि पल्लव गौर की पहचान आगरा निवासी और गौरव की पहचान अलीगढ़ निवासी के रूप में हुई है।