JNU छात्रा को नशीली पदार्थ देकर कैब ड्राइवर ने किया रेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

JNU छात्रा को नशीली पदार्थ देकर कैब ड्राइवर ने किया रेप

नई दिल्ली। दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक विदेशी भाषा की पढ़ाई कर रही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 21 वर्षीय छात्रा ने सोमवार को एक कैब चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी शिका


JNU छात्रा को नशीली पदार्थ देकर कैब ड्राइवर ने किया रेप
नई दिल्ली। दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक विदेशी भाषा की पढ़ाई कर रही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 21 वर्षीय छात्रा ने सोमवार को एक कैब चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह शुक्रवार रात अपने दोस्त के घर से वापस लौट रही थी, तब कथित तौर पर कैब चालक ने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अपने बयान में लड़की ने कहा कि कैब चालक ने उसे कुछ पीने को दिया, जिससे वह बेसुध को गई और इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने कहा है कि वह लड़की के विवरण के आधार पर कैब चालक को तलाशने की कोशिश कर रहे है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़की आईआईटी दिल्ली के नजदीक स्थानीय लोगों को बेहोशी की हालत में मिली थी। हमें अस्पताल से एक कॉल आई, जहां लड़की को भर्ती कराया गया था।” उन्होंने कहा, “वहां से बयान दर्ज कराने के लिए लड़की को पुलिस स्टेशन लाया गया और मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ने शुक्रवार रात मंदिर मार्ग से कैब ली थी।”