कैबिनेट मंत्री का स्वागत समारोह शोकसभा में तब्दील

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कैबिनेट मंत्री का स्वागत समारोह शोकसभा में तब्दील

मुरादाबाद (इफ्तखार अर्शी)। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का स्वागत समारोह पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर के बाद शोकसभा में तब्दील हो गया। उनको शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने खुद मंत्री समेत दीगर भाजपा नेता दिल्ल


कैबिनेट मंत्री का स्वागत समारोह शोकसभा में तब्दील
मुरादाबाद (इफ्तखार अर्शी)। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का स्वागत समारोह पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर के बाद शोकसभा में तब्दील हो गया। उनको शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने खुद मंत्री समेत दीगर भाजपा नेता दिल्ली रवाना हो गए।

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी के शनिवार को शहर आगमन पर भाजपाइयों ने स्वागत समारोह की तैयारी की थी। रेलवे स्टेशन से लेकर पंचायत भवन तक जुलूस निकालने के साथ ही जश्न का पूरा साजो सामान था। रेलवे स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री को रिसीव करने के बाद जश्न में डूबे भाजपाइयों का जुलूस पंचायत भवन की तरफ रवाना हुआ। इस बीच दिल्ली से दुखद खबर आई कि पूर्व मंत्री अरुण जेटली नहीं रहे, लिहाजा कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत स्वागत समारोह के आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया। कैबिनेट मंत्री समेत भाजपा नेता सीधे पंचायत भवन पहुंचे जहां स्वागत समारोह के स्थान पर शोकसभा आयोजित की गई।

कैबिनेट मंत्री ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन को देश एवं पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। इसके बाद मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई। शोकसभा के बाद कैबिनेट मंत्री समेत भाजपा के दीगर नेता पूर्व वित्त मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गए। इसके साथ ही स्वागत समारोह में जश्न मनाने जुटे भाजपाई भी गमजदा दिखाई दिए।