8 दहेजलोभियों के खिलाफ केस दर्ज...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

8 दहेजलोभियों के खिलाफ केस दर्ज...

जसपुर। अलग अलग मामलों में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिताओं ने आठ दहेज लोभियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्राम रेहमापुर निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री इंद्रावती की शादी गत वर्ष गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र तन्नू से हुई थी। शादी में हैसियत के


8 दहेजलोभियों के खिलाफ केस दर्ज...
जसपुर। अलग अलग मामलों में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिताओं ने आठ दहेज लोभियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ग्राम रेहमापुर निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री इंद्रावती की शादी गत वर्ष गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र तन्नू से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया गया था। शादी केुिछ दिन तक ठीक चलता रहा। बाद में ससुरालियॉ ट्रेक्टर के लिए रकम की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसे मारापीटा जाता। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति विपिन कुमार, ससुर तन्नू, सास शांति देवी ननद उषा एवं राजबाला,जेठ सुरेंद्र सिंहने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

आरोप है माह अप्रेल में आरोपी उसके घर आये। तथा मारपीट कर उससे दहेज में ट्रैक्टर लाने की मांग करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।वहीं, ग्राम मेघावाला निवासी जाकिर अली की पुत्री गुलनाज का निकाह पिछले साल शेरकोट के ग्राम फतेहनगर निवासी वसीम पुत्र फुरकान से हुआ था। गुलनाज को भी परिजनों ने दान दहेज दिया था। लेकिन ससुरालिया उससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि ससुरालियॉ उससे दहेज में कार एवं पांच लाख रूपये नकदी की मांग करने लगे।

विरोध करने पर उन्होंने गुलनाज को मारपीट कर घर से निकाल दिया। माह अप्रेल को गुलनाज का पति वसीम, सास राबिया घर पर आये। तथा उससे मारपीट कर दहेज की मांग करने लगे। शोर मचने पर लोग एकत्र हो गए। आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।