फायरिंग मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

फायरिंग मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुडकी। नलकूप पर नहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष द्वारा 2 लोगों के खिलाफ पहले ही युवक को गोली मारने की धारा में मुकदमा दर्ज करा दि


फायरिंग मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी। नलकूप पर नहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष द्वारा 2 लोगों के खिलाफ पहले ही युवक को गोली मारने की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था।

कुछ दिन पहले लक्सर कोतवाली के पीतपुर गांव का युवक प्रभात पुत्र इंद्राज नहाने के लिए गांव की आबादी से थोड़ी दूर पर चल रहे एक नलकूप पर गया था। वहां पीतपुर डेरा निवासी युवक स्वर्ण सिंह पुत्र बिंदा सिंह तथा विकास पुत्र वीरम निवासी चिडिय़ापुर नहा रहे थे। नहाने की बात पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। बाद में दो जुलाई को इसी रंजिश में दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हुआ था, जिसमें फायरिंग भी हुई थी। फायरिंग के दौरान युवक प्रभात के पैर में गोली के छर्रे लगे थे। जिसे लक्सर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

बाद में प्रभात के भाई ने आरोपी स्वर्ण सिंह तथा विकास के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया था। उधर, गोली चलाने के आरोपी स्वर्ण सिंह के रिश्तेदार श्रवण सिंह ने भी पीतपुर निवासी कलवा पुत्र इंद्राज, सन्नी पुत्र तीरथ, पंकज पुत्र तिलकराम, श्रवण पुत्र जयपाल, सोना पुत्र इंद्राज, राजेंद्र पुत्र कबलू, राम पुत्र नंदराम, आरजू पुत्र ऋषिपाल और भूपेंद्र पुत्र रामचरण के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि नलकूप पर नहाने के दौरान हुई मारपीट को लेकर आरोपी पक्ष उसके पोते से रंजिश रखता था।

2 जुलाई को वे पोते के साथ बाइक पर पीतपुर गांव से होते हुए जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने आरोपियों पर देसी तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया था। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से भी एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है। दोनों मुकदमों की जांच की जा रही है।