24 घंटे में 3 स्थानों पर गोकशी का मामला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

24 घंटे में 3 स्थानों पर गोकशी का मामला

ठाकुरद्वारा। ईद की रात 24 घंटे के दरमियान चैबीस किमी के दायरे में आठ जिंदा और तीस मुर्दा गोवंशीय पशुओं के मिलने से गो-तस्करी के घिनौने धंधे का अंदाजा लगााया जा सकता है। ईद से एक दिन पूर्व पुलिस ने नगर के मोहल्ला कुरेशियान से आठ गोवंशीय पशुओं को पकड़क


24 घंटे में 3 स्थानों पर गोकशी का मामला
ठाकुरद्वारा। ईद की रात 24 घंटे के दरमियान चैबीस किमी के दायरे में आठ जिंदा और तीस मुर्दा गोवंशीय पशुओं के मिलने से गो-तस्करी के घिनौने धंधे का अंदाजा लगााया जा सकता है।
ईद से एक दिन पूर्व पुलिस ने नगर के मोहल्ला कुरेशियान से आठ गोवंशीय पशुओं को पकड़कर पांच लोगों को नामजद किया था। अभी बरामद पशुओं का निस्तारण भी नहीं हो पाया था कि चंद दूसरी रात को करीब सात किमी दूर ग्राम गंझेड़ा आलम में पांच गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। यहां से ग्रामीणों की भीड़ ने दो आरोपियों को भी पकड़ा है।
इसी दरमियान ठाकुरद्वारा से करीब चैबीस किमी दूर मुरादाबाद हाईवे पर पच्चीस गोवंशीय पशुओं के शव मिले, जिनके बारे में माना जा रहा है कि मौत होने पर गो-तस्करों ने फेंका है। इस तरह चैबीस घंटे में 38 गोवंशीय पशुओं के जिंदा और मृत अवशेष मिलने पर क्षेत्र में फल फूल रहे गो तस्करी के धंधे का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों में गो तस्करों के संरक्षण को लेकर भी आक्रोश है।
दोनों स्थानों पर ग्रामीणों की भीड़ का कहना था कि पुलिस गो तस्करों के साथ सख्ती से पेश आए तो गोकशी रुक जाए। इन सवालों को लेकर पुलिस भी आक्रोशित भीड़ का शिकार हो रही थी और पुलिस अफसर ठोस आश्वासन के बजाए सिर्फ भीड़ को समझाते बुझाते नजर आए।