अपने से आधी उम्र से भी कम की किशोरी से रेप करने वाले को दबोचा
कोरबा। अपने से आधी उम्र से भी कम की एक किशोरी से अनाचार करने वाले आरोपी को कटघोरा पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसे रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा रामपुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी से दोस्ती का हाथ बढ़ाकर कटघोरा बस्ती
कोरबा। अपने से आधी उम्र से भी कम की एक किशोरी से अनाचार करने वाले आरोपी को कटघोरा पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसे रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा रामपुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी से दोस्ती का हाथ बढ़ाकर कटघोरा बस्ती निवासी इजराइल खान उम्र 33 उसे बराबर इधर-उधर बहला-फुसलाकर घुमाने ले जाया करता था। इसी दौरान उसके साथ उसने अनाचार की वारदात को भी लगातार अंजाम देते रहा। इसकी भनक किशोरी के परिजनों को हुई। जिसके बाद यह मामला कटघोरा थाने पहुंचा।
कटघोरा पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भादवि एवं 4-6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। टीआई एस.आर. सोनवानी के निर्देशन में उप निरीक्षक के.के.दुबे ने आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी को रिमांड पर उपरोक्त धारा अंतर्गत न्यायालय पेश किये जाने की वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई। वैधानिक औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद आरोपी को रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है।