हरे परिधान और सोलह श्रृंगार संग मनाया तीजोत्सव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हरे परिधान और सोलह श्रृंगार संग मनाया तीजोत्सव

आगरा। गिरधर महिला मंडल का हरियाली तीज कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से गिरधर कॉलोनी बल्केश्वर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की होस्ट ममता गुप्ता रहीं। हरे परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ जब महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं तो पूरा वातावरण एक उत्सव म


हरे परिधान और सोलह श्रृंगार संग मनाया तीजोत्सव
आगरा। गिरधर महिला मंडल का हरियाली तीज कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से गिरधर कॉलोनी बल्केश्वर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की होस्ट ममता गुप्ता रहीं। हरे परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ जब महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं तो पूरा वातावरण एक उत्सव में तब्दील हो गया।

हरियाली तीज थीम पर आधारित तंबोला और एक मिनट का गेम समेत कई मनोरंजक खेल खेले गए। सभी ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया लेकिन तीज क्वीन सीमा अग्रवाल और पूनम शर्मा चुनी गई। गेम विनर पूनम शर्मा और स्वीटी गुप्ता रहीं।

कार्यक्रम में ममता गोयल, शिवानी उपाध्याय, रिंकी अग्रवाल, रंजना सारस्वत, पूनम सारस्वत, रितु अग्रवाल, मोनिका मित्तल, चंचल मित्तल, रीना गुप्ता, मीना अग्रवाल, कमलेश गोयल, छाया गुप्ता और रागिनी उपाध्याय की उपस्थिति अहम रही।