कई राज्‍यों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कई राज्‍यों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना

गर्मी से झुलसते देश को मानसून का बेसब्री से इंतज़ार है। बीते सप्ताह ओडिशा में चक्रवात का कहर रहा, जिसके चलते कई राज्यों में आंधी एवं बारिश देखी गई। तापमान में भी गिरावट आई लेकिन चक्रवात का असर कम होने के बाद तापमान फिर बढ़ गया है। इधर, संभावना जताई


कई राज्‍यों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना
गर्मी से झुलसते देश को मानसून का बेसब्री से इंतज़ार है। बीते सप्‍ताह ओडिशा में चक्रवात का कहर रहा, जिसके चलते कई राज्‍यों में आंधी एवं बारिश देखी गई।

तापमान में भी गिरावट आई लेकिन चक्रवात का असर कम होने के बाद तापमान फिर बढ़ गया है। इधर, संभावना जताई जा रही है कि देश के कई राज्‍यों के कई शहरों में आगामी तीन-चार दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। वेदर फोरकास्‍ट एजेंसी स्‍कायमेट के पूर्वानुमान के अनुसार महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली एनसीआर, आसाम, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तरी राजस्‍थान, आंध्र प्रदेश आदि राज्‍यों के कई शहरों में बारिश की संभावना है।