इतिहास रचने से चंद कदम दूर चंद्रयान-2

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इतिहास रचने से चंद कदम दूर चंद्रयान-2

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में बुधवार को सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया। इसी कक्षा में चंद्रयान-2 अगले दो दिनों तक चांद का चक्कर लगाएगा। इसके बाद 30 अगस्त को चंद्रयान-2 को चंद्रमा की चौथी और एक


इतिहास रचने से चंद कदम दूर चंद्रयान-2
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में बुधवार को सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया। इसी कक्षा में चंद्रयान-2 अगले दो दिनों तक चांद का चक्कर लगाएगा। इसके बाद 30 अगस्त को चंद्रयान-2 को चंद्रमा की चौथी और एक सितंबर को पांचवीं कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा।
इसरो के बयान के मुताबिक आज सुबह नौ बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-2 को चंद्रमा की तीसरी कक्षा में प्रवेश कराया गया जो पूर्ण रूप से सफल रहा।
चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की तीसरी कक्षा में सुबह 9.04 बजे प्रवेश किया। अब चंद्रयान-2 चंद्रमा के चारों तरफ 179 किमी की एपोजी और 1412 किमी की पेरीजी में चक्कर लगाएगा। इसी ऑर्बिट में चंद्रयान-2 अगले दो दिनों तक चंद्रमा का चक्कर लगाता रहेगा। इसके बाद 30 अगस्त को चंद्रयान-2 को चांद की चौथी और एक सितंबर को पांचवीं कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा।