चिन्मयानंद ने एक साल तक किया मेरा रेप और शारीरिक शोषण...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चिन्मयानंद ने एक साल तक किया मेरा रेप और शारीरिक शोषण...

शाहजहांपुर। चिन्मयानंद पर अपहरण का आरोप लगाने वाली लड़की ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लड़की ने आरोप लगाया कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसका रेप किया और एक साल तक शारीरिक शोषण किया। रेप औरअपने चेहरे को काले कपड़े से ढककर मीडिया के सामने आई लड़की न


चिन्मयानंद ने एक साल तक किया मेरा रेप और शारीरिक शोषण...
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद पर अपहरण का आरोप लगाने वाली लड़की ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लड़की ने आरोप लगाया कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसका रेप किया और एक साल तक शारीरिक शोषण किया।
रेप औरअपने चेहरे को काले कपड़े से ढककर मीडिया के सामने आई लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि शाहजहांपुर पुलिस चिन्मयानंद के खिलाफ रेप केस नहीं दर्ज कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया, 'चिन्मयानंद ने मेरा रेप किया और उसके बाद एक साल तक शारीरिक शोषण किया। शाहजहांपुर पुलिस ने रेप केस नहीं दर्ज किया। मैं जब दिल्ली में थी तब दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर उसे शाहजहांपुर पुलिस को फॉरवर्ड किया था, मगर वह अब भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।'

उसने आगे बताया, 'रविवार को एसआईटी ने मुझसे करीब 11 घंटे पूछताछ की। मैंने उन्हें रेप के बारे में बताया। उन्हें बताने के बाद भी अब तक चिन्मयानंद को नहीं गिरफ्तार किया गया है।'