सत्ता के घमंड में चूर योगी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है: प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सत्ता के घमंड में चूर योगी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद ने पर बलात्कार के आरोप लगाने के बाद रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार की गई लॉ की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आज पद यात्रा निकालने की कोशिश की। पर प्रशासन ने धारा के


सत्ता के घमंड में चूर योगी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद ने पर बलात्कार के आरोप लगाने के बाद रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार की गई लॉ की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आज पद यात्रा निकालने की कोशिश की।  पर प्रशासन ने धारा के 144 लगाते हुए पद यात्रा को रद्द कर दी। इस पर कांग्रेस की महासचिव प्रिंयका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

प्रिंयका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि उप्र में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। लेकिन, उप्र भाजपा सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय माँगने की आवाज को दबाना चाहती है। पदयात्रा रोकी जा रही है।

 हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। डर किस बात का है? उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के घमंड में चूर उप्र भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ा रही है। एक बलात्कार आरोपी को बचाने के लिए और शाहजहाँपुर की बेटी को आवाज को दबाने के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकती है।