चौकीदार ने किसानों को चौकीदारी के लिए खेत में बैठाया: प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चौकीदार ने किसानों को चौकीदारी के लिए खेत में बैठाया: प्रियंका गांधी

रायबरेली। अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के बहाने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि खुद को चौकीदार कहने वाले लोगों ने कि


चौकीदार ने किसानों को चौकीदारी के लिए खेत में बैठाया: प्रियंका गांधी
रायबरेली। अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के बहाने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर जोरदार हमला बोला।
उन्‍होंने कहा कि खुद को चौकीदार कहने वाले लोगों ने किसानों को चौकीदारी करने के लिए खेत में बैठा दिया है। उन्‍होंने कहा कि केवल प्रचार हो रहा है जबकि जमीनी सच्‍चाई अलग है।

प्रियंका ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, 'आज यूपी में किसानों की क्‍या स्थिति है? अपने आपको देश के चौकीदार कहने वाले, इन्‍होंने किसानों को खेत में बैठा दिया है चौकीदारी करने। बस वादे पर वादा। झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। बस प्रचार हो रहा है और सच्‍चाई अलग है।' उन्‍होंने कहा कि खुद को चौकीदार कहने वाले झूठे वादे करते हैं। 

बता दें कि रायबरेली प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी के प्रचार की कमान संभाल रखी है। वह गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। अपनी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करती हुईं प्रियंका गांधी सपेरों के बीच पहुंच गईं, जहां वह हाथ में सांप लिए खेलती हुई नजर आईं।