चुडैल बनी सौतेली मां: 5 साल के मासूम की हत्या कर बेड में छिपा दी लाश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चुडैल बनी सौतेली मां: 5 साल के मासूम की हत्या कर बेड में छिपा दी लाश

राकेश पाण्डेय लखनऊ। मेरठ में गुरूवार को एक महिला ने पांच साल के मासूम की हत्या कर बैड में छिपा दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बच्चे के शव को बैड से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के


चुडैल बनी सौतेली मां: 5 साल के मासूम की हत्या कर बेड में छिपा दी लाश
राकेश पाण्डेय
लखनऊ। मेरठ में गुरूवार को एक महिला ने पांच साल के मासूम की हत्या कर बैड में छिपा दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बच्चे के शव को बैड से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। घटना जनपद के सरधना थानाक्षेत्र की है। यहां कपसाड़ ग्राम निवासी एक सौतेली मां ने पांच साल के मासूम बच्चे की पहले हत्या कर दी और फिर नन्हें शव को घर के भीतर कमरें में पड़े बैड के अंदर छुपा दिया।

जानकारी के अनुसार महिला ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बैड में छुपा दिया। घटना का पता चलते ही गांव में कोहराम मच गया। सैंकड़ों की तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुतातबिक मृतक आयुष्मान पुत्र सुप्रभात की उम्र पांच वर्ष बताई जा रही है। उसकी मां की मौत के बाद उसके पिता ने भूरी नामक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछता की जा रही है।