ईद-उल-अज़हा पर बेहतर इंतज़ामात के लिये DM से मिले शहर काज़ी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ईद-उल-अज़हा पर बेहतर इंतज़ामात के लिये DM से मिले शहर काज़ी

अज़हर उमरी, फ़िरोज़ाबाद। आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा पर शहर भर में पुख्ता इंतज़ामात के लिये शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने गुरूवार देर सांय जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह जी से मुलाकत की तथा ईद-उल-अज़हा


ईद-उल-अज़हा पर बेहतर इंतज़ामात के लिये DM से मिले शहर काज़ी
अज़हर उमरी, फ़िरोज़ाबाद। आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा पर शहर भर में पुख्ता इंतज़ामात के लिये शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने गुरूवार देर सांय जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह जी से मुलाकत की तथा ईद-उल-अज़हा पर बेहतर से बेहतर इंतज़ामात के लिये चर्चा की| इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने ईद-उल-अज़हा पर पुख्ता इंतज़ामात के लिये एक मेमौरेण्डम भी जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जिसमें जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि शहर भर के तमाम इलाके ऐसे हैं जहाँ अव्यवस्थाऐं व्याप्त हैं|

सड़के व खरंजे टूटे हुए हैं, साफ-सफाई सुचारू नही है, स्ट्रीट लाईटे खराब है, जिन्हें समय रहते सही कराया जाना बेहद जरूरी है तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी अति आवश्यक है| शहर के मुख्य मार्ग पर पड़ने वाली सभी मस्जिदो के साथ ही शहर की प्रमुख मस्जिदों शहर के विभिन्न क्षेत्रो के साथ ही नई आबादी में साफ-सफाई, चूना-छिड़काव, रंगोली व सजावट के साथ ही सड़को व खरंजो की मरम्मत, पेयजलापूर्ति हेतु त्यौहार पर 12:00 बजे तक पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाये|

इसके साथ ही उपरोक्त क्षेत्रो व मस्जिदो पर स्ट्रीट लाईटो को दुरूस्त कराया जाए| त्यौहार के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था को बनाऐ रखने तथा शरारती तत्वो पर नज़र रखने हेतु पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी अति आवश्यक है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे|

जिलाधिकारी महोदय ने शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली व प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि बेहतर से बेहतर इंतज़ामात कराऐ जाऐंगे तथा जहाँ आव्यवस्थाऐं व्याप्त हैं उसका निराकरण कराया जाएगा|

इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल में उ.प्र.एकता अमन कमैटी के अध्यक्ष दिलशाद अली राजू, मौलाना नदीम रज़ा हशमती, हाफिज़ कामरान, मुहर्रम इंतज़ामिया कमैटी के उपाध्यक्ष मु. उमर फारूक, अकरम खान, अखलाक खाँ, जावेद अली वगैरह मौजूद रहे|