BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव के बाद दो समूहों के बीच झड़प

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव के बाद दो समूहों के बीच झड़प

मेंगलुरु के निकट कुट्टर में दो समूहों के बीच शनिवार की रात में झड़प हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक रैली से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बस लौट रही थी। उस बस पर पथराव कर दिया गया जिसके बाद दो समूह आपस में भिड़ गए।


BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव के बाद दो समूहों के बीच झड़पमेंगलुरु के निकट कुट्टर में दो समूहों के बीच शनिवार की रात में झड़प हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक रैली से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बस लौट रही थी।

उस बस पर पथराव कर दिया गया जिसके बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। आरोप है कि बस में सवार महिलाओं पर हमला करने के कारण झगड़े की शुरुआत हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पथराव की यह घटना मदानी नगर में शनिवार की रात करीब आठ बजे हुई।

इसके बाद दो समूह के लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई। बस में सवार महिलाओं पर एक समूह ने कथित तौर पर हमला बोला। इस झड़प में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोनाजे पुलिस थाने जाकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। शहर के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।