रक्षाबंधन पर CM केजरीवाल ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

रक्षाबंधन पर CM केजरीवाल ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को फ्री में सफर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं 29 अक्टूबर से इन बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी।


रक्षाबंधन पर CM केजरीवाल ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्‍होंने दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को फ्री में सफर करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि महिलाएं 29 अक्‍टूबर से इन बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर सरकार को सालाना 300 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

बताते चलें कि दिल्ली सरकार ने जून में बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात देने की घोषणा की थी। इस योजना के मुताबिक महिलाओं को बसों में पिंक कार्ड दिया जाएगा। छत्रसाल स्‍टेडियम में 73वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य के मौके पर उन्‍होंने यह इस योजना के लागू होने की तारीख भी घोषित कर दी।