वोट के लिए कांग्रेस ने देश को बांटा : PM मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

वोट के लिए कांग्रेस ने देश को बांटा : PM मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे मंगलवार को महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद कर्नाटक के चित्रदूर्ग पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी ने कहा कि राज्य में


वोट के लिए कांग्रेस ने देश को बांटा : PM मोदीनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे मंगलवार को महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद कर्नाटक के चित्रदूर्ग पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी ने कहा कि राज्य में मजबूर सरकार है। सत्ता में आने के लिए लिंगायत समुदाय को बांटने की कोशिश हुई। कांग्रेस ने वोट के लिए देश को बांटा है। इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है, बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मज़बूत सरकार चुननी है।

मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है। कर्नाटक की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाजा नहीं है, क्योंकि दोनों हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए, स्वार्थ के लिए साथ आए हैं, इसलिए एक दूसरे को संभालने में ही लगे हुए हैं।