कांग्रेस ने 70 वर्षों तक किया गरीबों का शोषण: स्मृति ईरानी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस ने 70 वर्षों तक किया गरीबों का शोषण: स्मृति ईरानी

कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश के गरीबों का शोषण किया। आप लोगों के आशीर्वाद से गरीब बाप का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने किसी के पिता को बीमारी में उपचार के अभाव में मरने नहीं दिया। गरीब को अपनी मां, पत्नी के गहने गिरवी नहीं रखने दिए। मुद्रा योजना के


कांग्रेस ने 70 वर्षों तक किया गरीबों का शोषण: स्मृति ईरानी
कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश के गरीबों का शोषण किया। आप लोगों के आशीर्वाद से गरीब बाप का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने किसी के पिता को बीमारी में उपचार के अभाव में मरने नहीं दिया। गरीब को अपनी मां, पत्नी के गहने गिरवी नहीं रखने दिए। मुद्रा योजना के तहत त्रण दिलाया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सतवास में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मिट्टी पर कदम रखते ही पहला प्रश्न हुआ कि दीदी अमेठी का क्या हाल है। देखों प्रभु की लीला कांग्रेस के नेता अमेठी में अपने वोटर को रिझाने के लिए नमाज पढ़ रहे थे, वही मध्यप्रदेश में आकर भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। देश की जनता इनका दोगला व्यवहार समझ गई।