कांग्रेस नेता सिंघवी जायरा से बोले- क्या हलाला सही?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस नेता सिंघवी जायरा से बोले- क्या हलाला सही?

अभिनेत्री जायरा वसीम का ईमान के नाम पर ऐक्टिंग छोड़ने पर जोरदार बहस चल रही है। कुछ लोग जायरा के कदम को सही ठहरा तो कुछ इसे गलत। अब कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जायरा के फैसले की आलोचना की है। सिंघवी ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए इस फैसले पर स


कांग्रेस नेता सिंघवी जायरा से बोले- क्या हलाला सही?
अभिनेत्री जायरा वसीम का ईमान के नाम पर ऐक्टिंग छोड़ने पर जोरदार बहस चल रही है। कुछ लोग जायरा के कदम को सही ठहरा तो कुछ इसे गलत। अब कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जायरा के फैसले की आलोचना की है। सिंघवी ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए इस फैसले पर सवाल उठाया है।

कांग्रेस नेता सिंघवी ने ट्विटर पर लिखा, 'हलाला जायज और ऐक्टिंग हराम, क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान।' बता दें कि जायरा ने ईमान का हवाला देते हुए कुछ दिन पहले ऐक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जायरा के इस फैसले पर उसके पक्ष-विपक्ष में लोग उतर आए। कुछ लोगों ने उनके इस फैसले को सही ठहराया जबकि कुछ लोगों ने इसे दबाव में लिया गया फैसला बताया।

सिंघवी ने आज किए एक अन्य ट्वीट में सवाल पूछा है कि अगर जायरा के तर्क को स्वीकार कर लिया जाए तो भारत के गर्व आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, एआर रहमान, जावेद अख्तर और कई अन्य का क्या होगा।