सर्जिकल स्ट्राइक्स पर झूठ बोल रही कांग्रेस : VK सिंह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सर्जिकल स्ट्राइक्स पर झूठ बोल रही कांग्रेस : VK सिंह

नई दिल्ली। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक्स के मसले पर कांग्रेस झूठ बोल रही है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि जब वह सेना प्रमुख थे तब कहां सर्जिकल स्ट्राइक्स हुई। वीके सिंह ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा कि, "कांग्


सर्जिकल स्ट्राइक्स पर झूठ बोल रही कांग्रेस : VK सिंह
नई दिल्ली। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक्स के मसले पर कांग्रेस झूठ बोल रही है।
उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि जब वह सेना प्रमुख थे तब कहां सर्जिकल स्ट्राइक्स हुई। वीके सिंह ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा कि, "कांग्रेस को झूठ बोलने की आदत है। क्या आप मुझे बताएंगे कि मेरे कार्यकाल के दौरान किस कथित सर्जिकल स्ट्राइक्स का जिक्र कर रहे हैं?
मुझे विश्वास है कि आपने नई कहानी गढ़ने के लिए किसी की सेवाएं ले ली होंगी।" कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि यूपीए के शासन काल में 30 अगस्त और एक सितंबर, 2011 को गुलाम कश्मीर की नीलम नदी घाटी के शारदा सेक्टर में सर्जिकल स्ट्राइक्स को अंजाम दिया गया था। उस दौरान 2010 से 2012 तक जनरल वीके सिंह ही सेना अध्यक्ष थे।