कांग्रेस मुंबई अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस मुंबई अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं। देवड़ा ने इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक नगर पार


कांग्रेस मुंबई अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं।

देवड़ा ने इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक नगर पार्टी इकाई के कामकाज की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता वाली एक अस्थायी सामूहिक नेतृत्व (समिति) गठित करने की सिफारिश की है। ऐसे में देवड़ा का इस्तीफा कांग्रेस के लिए खासा बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि, उन्होंने कहा, मैं मुंबई कांग्रेस को दिशानिर्देश देना और एकजुट करना जारी रखूंगा। देवड़ा के कार्यालय ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा कि भाजपा-शिवसेना का मुकाबला करना और 'वंचित बहुजन आघाडी' (प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाला समूह) के प्रभाव को अस्वीकार करना एक चुनौती है।