राहुल गांधी से BJP नहीं कांग्रेस परेशान: राम कुमार शर्मा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

राहुल गांधी से BJP नहीं कांग्रेस परेशान: राम कुमार शर्मा

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता राम कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कोई टिप्पणी करने की भाजपा की न कोई मंशा है और न ही कोई आवश्यकता है। जागरण की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा-राहुल गांधी से भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस परेशान है


राहुल गांधी से BJP नहीं कांग्रेस परेशान: राम कुमार शर्मानई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता राम कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कोई टिप्पणी करने की भाजपा की न कोई मंशा है और न ही कोई आवश्यकता है। जागरण की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा-राहुल गांधी से भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस परेशान है जो आए दिन उनके लिए परेशानी का सबब बनते रहते हैं। कांग्रेस नेताओं को यह समझना होगा कि राहुल गांधी को किसी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण केस नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए अदालत से जमानत लेनी पड़ी है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में नेता व नीतिविहीन हो चुकी है। कांग्रेस प्रदेश मे एक हारी हुई लड़ाई लड़ने का प्रयास कर रही है, जिस पार्टी के पास वैचारिक पृष्ठभूमि का एक भी उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए उपलब्ध न हो वह चुनाव जीतना तो दूर, एक सम्मानजनक टक्कर देने में भी सक्षम नहीं हो सकती है। कांग्रेस के अंदर गुटबाजी इस कदर भयंकर हो चुकी है कि कांग्रेस नेता एक-दूसरे को निपटाने के लिए चुनाव प्रत्याशी नहीं बल्कि बलि का बकरा ढूंढ़ रहे हैं।

कांग्रेस द्वारा अभी तक घोषित तीनों उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि भाजपा की रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा कांग्रेस को प्रत्याशी उधार देने के लिए तैयार है।