कांग्रेस, सपा और बसपा ने गरीबों को लूटा : मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस, सपा और बसपा ने गरीबों को लूटा : मोदी

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर देश को लूटने का आरोप लगाते हुये कहा कि इन दलों में आतंकवाद से निपटने की क्षमता नहीं है। मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित विजय स


कांग्रेस, सपा और बसपा ने गरीबों को लूटा : मोदी
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर देश को लूटने का आरोप लगाते हुये कहा कि इन दलों में आतंकवाद से निपटने की क्षमता नहीं है। मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुये कहा कि गरीब जनता ने कांग्रेस,सपा और बसपा को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और बाद में इन्ही दलों ने गरीबों को लूटा। इन दलों के नेताओं ने गरीबों के साथ भद्दा मजाक किया है और उन्हे धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि देश में गरीबी गरीबों के कारण नहीं है बल्कि गरीबों को लूटने के कारण देश में गरीबी है। कुछ लोगों ने गरीबों की जिंदगी को बदतर बना दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस,सपा और बसपा आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है। ये दल गली के गुंडों पर भी लगाम लगा नहीं सकते तो आतंकवाद पर क्या लगाम लगायेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुलेआम सुरक्षा बलों को मिले विशेषाधिकारों को समाप्त करने की बात कर रही है और इसके नेता आतंकवाद और नक्सलवाद को प्रोत्साहित करने वाले लोगों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह या उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि देश की जनता एक बार फिर ईमानदार सरकार लाने के लिये संघर्ष कर रही है। यह चुनाव सिर्फ लोकसभा सीट या सांसद चुनने का नहीं है बल्कि बुलंद इरादों वाली सरकार लाने का चुनाव है।