प्रियंका की गिरफ्तारी से भड़के काग्रेसी, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प्रियंका की गिरफ्तारी से भड़के काग्रेसी, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला...

राकेश पाण्डेय गाजीपुर। मिर्जापुर जिले के सोनभद्र में हुवे सामूहिक हत्या के विरोध में मिर्जापुर आगमन के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में आज युवक कांग्रेस गाजीपुर के साथियों द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला फ


प्रियंका की गिरफ्तारी से भड़के काग्रेसी, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला...
राकेश पाण्डेय
गाजीपुर। मिर्जापुर जिले के सोनभद्र में हुवे सामूहिक हत्या के विरोध में मिर्जापुर आगमन के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में आज युवक कांग्रेस गाजीपुर के साथियों द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी की। केंद्र व प्रदेश की सरकार जिस तरीके से लोकतंत्र कि हत्या कर रही है वो इस देश की एकता व अखंडता के लिये खतरा बन गया है। आज हमारी नेता को गिरफ़्तार कर उन्होंने ये दर्शा दिया कि वे आम जनता की आवाज को कुचलना चाहते है। हम इसके लिए सड़क से संसद तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालो में पंकज पाण्डेय, प्रदेश सचिव अनुराग पाण्डेय,प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, जिला समन्यवक अंशु पाण्डेय, माधव कृष्ण, जिला अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, फरहान अंसारी, कुसुम तिवारी, लाल साहब, पंकज दुबे, आदि थे।