कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ कांग्रेस अपना गिरेबान देखें: BJP

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ कांग्रेस अपना गिरेबान देखें: BJP

रायपुर। भूपेश बघेल द्वारा भोपाल में पत्रकार वार्ता कर भाजपा का नक्सल संबंध बताने पर भाजपा ने पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पार्टी पर चौदह सवाल दागते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरें


कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ कांग्रेस अपना गिरेबान देखें: BJP
रायपुर। भूपेश बघेल द्वारा भोपाल में पत्रकार वार्ता कर भाजपा का नक्सल संबंध बताने पर भाजपा ने पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पार्टी पर चौदह सवाल दागते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ सरकार ने काम किया है और हम डटकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं। यूपीए शासनकाल में कई बम धमाके देश भर में हुए और कांग्रेस की पॉलिसी के तहत बातचीत का रास्ता अपनाया और क्या परिणाम निकला? एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि एयर स्ट्राइक पर जो सवाल उठे हैं, उसका जवाब मिलना चाहिए। राहुल गांधी किसके सवालों का जवाब चाहते हैं? भारतीय एयर फोर्स पर संदेह करना किसी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सही नहीं है। राहुल गांधी को देश की जनता, शहीदों के परिवार और सेना से माफी मांगनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का पहला सवाल आतंकवादी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से नहीं देना चाहिए, बातचीत से देना चाहिए, क्या ये कांग्रेस पार्टी की आतंकवाद को डील करने की नीति है क्या?
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक  ने कांग्रेस पार्टी से दूसरा सवाल किया है कि देश की मुख्यधारा में रही कांग्रेस और उनके नेता जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वाले लोगों के साथ खड़ी थी? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जो अभिव्यक्त किया वह कभी गांधीजी, नेहरूजी, इंदिराजी और राजीवजी ने भी नहीं कही थी। दरअसल इस देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया जिन्होंने देश को तोडऩे और उसके टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाए थे?
कौशिक ने कांग्रेस पार्टी से तीसरा प्रश्न पूछा कि संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु की फांसी पर भी कांग्रेस ने राजनीति की? कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देना गलत था उसे गलत तरीके से किया गया?
कौशिक ने कांग्रेस पार्टी से चौथा सवाल किया कि यही कांग्रेस है जिनके नेताओं ने याकूब मेनन की फांसी पर आपत्ति जताई थी। क्या कांग्रेस आतंकियों के साथ है?
कौशिक का कांग्रेस पार्टी से पांचवां सवाल कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार आतंकियों को महिमा-मंडित करने की है? कांग्रेस कभी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहती है, कभी हाफिज सईद को हाफिज जी और अफजल गुरु को अफजल गुरु जी कहती है, तो क्या यही कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार है? दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद को जी कहा तो रणदीप सुरजेवाला ने अफजल गुरु को जी कहा। राहुल गांधी भी आतंकियों को सम्मान देने से पीछे नही रहे है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि खास यह कि कांग्रेस ऐसे बयान देती है और पीछे हट जाती है। यानी जहां संदेश पहुंचाना है पहुंचा दिया और जिन्हें बरगलाना है उन्हें बरगला भी दिया।
कौशिक का छठवां सवाल बाटला हाउस एनकाउंटर में जब आतंकियों को मार गिराया गया तो सोनिया गांधी ने रोने का नाटक क्यों किया? क्यों मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के तहत उन्होंने देशहित से खिलवाड़ किया?
कौशिक का सातवां सवाल इस्लामी कट्टरपंथी धर्म प्रचार जाकिर नाइक से कांग्रेस के क्या ताल्लुकात रहे हैं? जाकिर नाइक ने कई देशविरोधी कार्य किए, कई देशविरोधी भाषण दिए, लेकिन कांग्रेसी सरकारें उस पर कार्रवाई से कतराती क्यों रही हैं? एक बार दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक को 'मैसेंजर ऑफ पीसÓ बताया था। दिग्विजय सिंह ने नाइक को दुनिया भर में शांति का संदेश देने वाला बताया था, लेकिन जब बांग्लादेश में आतंकी हमलों में शामिल आतंकियों ने खुद को जाकिर नाइक से प्रेरित बताया तो वे बगलें झांकने लगे थे? हालांकि तब भी कांग्रेसी नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
कौशिक का आठवां सवाल जाकिर नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को 50 लाख रुपये क्यों  दिए? जिसका खुलासा सिंतबर 2016 में तब हुआ जब जाकिर नाईक के खिलाफ सरकारी एजेंसियां जांच कर रही थीं।
कौशिक का नवम सवाल आतंकवाद और नक्सलवाद जिनके शासन काल मे फला फुला ऐसी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र ने चीख चीख कर कांग्रेस के देश विरोधी नीति और कांग्रेस का हाथ आतंक के साथ होना प्रमाणित कर दिया है। कांग्रेस देश में देश विरोधी लोगों को पोषने की घोषणा क्यों कर रहे है?
कौशिक का दसवां सवाल क्यों कांग्रेस पार्टी धारा 370 को यथावत रखने की क्यों बात करती है? 370 को यथावत रखने कहीं पाकिस्तान से कोई पैगाम कांग्रेस के सिद्धू जी तो नहीं लाए?
कौशिक का ग्यारहवा सवाल  कांग्रेस ्रस्नस्क्क्र  क्यों हटाना चाहती है? क्यों कांग्रेस पार्टी सेना को कमजोर करना चाहते है?
कौशिक का बारहवा सवाल झीरम पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आप क्यों राजनीति कर शहीदों का अपमान करते हो? भूपेश बघेल जी आप जो झीरम का सबूत मुख्यमंत्री बनने से पूर्व जेब मे लेकर घूमने की बात करते थे उसे पेश कर दोषियों को सजा क्यों नही दिलाते? अब तो आप मुख्यमंत्री हो ।
कौशिक का तेरहवां सवाल छत्तीसगढ़ में नक्सल को लेकर सरकार की क्या नीति है? यह सवाल इस लिए क्योंकि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कभी कहते है नक्सलियों से बात करेंगे, कभी कहते है पीडि़तों से बात करेंगे, कभी कहते है बंदूक का जवाब बंदूक से नहीं, आखिर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ क्या नीति है स्पष्ठ करें?
कौशिक का चौदहवां सवाल विधानसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस के केंद्रीय नेता राज बब्बर ने कांग्रेस की किस नीति के तहत नक्सलियों को भटका हुवा क्रांतिकारी बताया था? इस बात का जवाब भी कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए?
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश बघेल को नसीहत दी है कि अपने गुरु दिग्विजय के चक्कर मे न पड़ें और छत्तीसगढ़ की जनता के हितों का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द प्रदेश में जो अराजक स्थिति निर्मित हुई है, वित्तीय संकट की स्थिति निर्मित हुई है, प्रदेश सर्वर डाउन से त्रस्त है, अपराध का बोलबाला है, बिजली बिल हाफ की जगह बत्ती गुल है, गन्ना किसान फसल जलाने मजबूर है, शराब बिक्री से प्रदेश की महिलाएं परेशान है ऐसी अनेको समस्या जो 4 महीने में निर्मित हुई है के निराकरण की दिशा में एक मुख्यमंत्री होने के नाते आपको निराकरण पर ध्यान देना चाहिए न कि गुरु के चक्कर में राजनीतिक खेल के फेर में प्रदेश को भूलना चाहिए।