चचेरे भाई ने बहन और उसके प्रेमी को गोली से भून डाला!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चचेरे भाई ने बहन और उसके प्रेमी को गोली से भून डाला!

बागपत। नई बस्ती में चचेरे भाई ने बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पांच राउंड गोली चलाई। इससे बस्ती में भगदड़ मच गई। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी भी घायल हो गया है। सीओ बड


चचेरे भाई ने बहन और उसके प्रेमी को गोली से भून डाला!
बागपत। नई बस्ती में चचेरे भाई ने बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पांच राउंड गोली चलाई। इससे बस्ती में भगदड़ मच गई। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी भी घायल हो गया है। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार नई बस्ती की रहने वाली आसमां उर्फ आसमीन (47) का निकाह 12 साल पहले मुजफ्फरनगर के भौरा कलां थाना क्षेत्र के गांव सावटू नंगला निवासी सरफराज के साथ हुआ था। पति से विवाद के बाद इन दिनों आसमां नई बस्ती में ही किराए का मकान लेकर रह रही थी।

महिला के चचेरे भाई आबिद को शक था कि आसमां का मोहल्ले के ही रिक्शा चालक गफ्फार के साथ संबंध हैं। इसकी वजह से वह आसमां से नाराज था। कई बार वह आसमां के साथ टोकाटाकी भी कर चुका था।

वहीं मंगलवार रात करीब नौ बजे आबिद ने आसमां के घर में गफ्फार को बैठे हुए देख लिया। गुस्साए आबिद ने आसमां की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। बीचबचाव में आए गफ्फार पर फायरिंग की। इसमें एक गोली गफ्फार के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वारदात के बाद मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।