चचेरे ससुर, जेठ और देवर ने विवाहिता से किया रेप, बनायी वीडियो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चचेरे ससुर, जेठ और देवर ने विवाहिता से किया रेप, बनायी वीडियो

हिसार की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने चचेरे ससुर, चचेरे जेठ और चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने चचेरे ससुर पर उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़


चचेरे ससुर, जेठ और देवर ने विवाहिता से किया रेप, बनायी वीडियो
हिसार की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने चचेरे ससुर, चचेरे जेठ और चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विवाहिता ने चचेरे ससुर पर उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी है।


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चचेरे ससुर, उसके बेटे और एक अन्य के खिलाफ धारा 452, 376(2एन), 376(2एफ), 506, 354ए, 9 और 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2006 में उसकी शादी हुई थी। उसके पति के माता-पिता का बचपन में निधन होने के कारण वह अपने चाचा के पास रहते थे।