गाय चोरी का आरोपी कट्टा कारतूस सहित गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गाय चोरी का आरोपी कट्टा कारतूस सहित गिरफ्तार

गोंडा। गाय चोरी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को वह कट्टा कारतूस सहित मिल गया। गौ हत्या की बात स्वीकार करते हुए उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काटी गयी गाय के अवशेष बरामद कर उसे जेल रवाना कर दिया है। मामला ग्राम पतिसा का है। इस ग्राम की स


गाय चोरी का आरोपी कट्टा कारतूस सहित गिरफ्तारगोंडा।  गाय चोरी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को वह कट्टा कारतूस सहित मिल गया। गौ हत्या की बात स्वीकार करते हुए उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काटी गयी गाय के अवशेष बरामद कर उसे जेल रवाना कर दिया है।
मामला ग्राम पतिसा का है। इस ग्राम की सुग्गन पत्नी बकरीदी द्वारा गांव के ही इन्ताज अली उर्फ हनी सिंह पुत्र वाजिद अली पर गाय चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में आरोपी द्वारा वादिनी की पिटाई किये जाने का भी आरोप लगाया गया था।
मामले की विवेचना के लिए जब उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक दिलीप सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे तो आरोपी ग्राम पतिसा के कोरिनपुरवा तिराहे के पास उन्हें मिल गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक कट्टा व एक जीवित कारतूस बरामद हुआ। पूंछताछ में उसने गाय को एक खेत में काटकर मांस बेच देने की बात स्वीकार की।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गाय का कटा हुआ सिर और उसके अवशेष बरामद किये। पुलिस ने मांस का नमूना लेकर अवशेष को नष्ट करा दिया। बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ने गोकशी में शामिल अपने दो साथियों के भी नाम बताये हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल रवाना कर दिया है तथा उसके साथियों की तलाश कर रही है।