CPI, NCP और तृणमूल कांग्रेस खो सकती हैं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

CPI, NCP और तृणमूल कांग्रेस खो सकती हैं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) राष्ट्रीय दल का अपना दर्जा खो सकती हैं। ख़बरों के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी दिनों में इन राजनीतिक दलों को 'कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की संभावना है


CPI, NCP और तृणमूल कांग्रेस खो सकती हैं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) राष्ट्रीय दल का अपना दर्जा खो सकती हैं। ख़बरों के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी दिनों में इन राजनीतिक दलों को 'कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की संभावना है जिसमें पूछा जाएगा कि क्यों न उनका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया जाए।

भाकपा, बसपा और राकांपा 2014 के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खोने के संकट का सामना कर रही थीं।

हालांकि, उन्हें 2016 में तब राहत मिल गई जब निर्वाचन आयोग ने अपने नियमों में संशोधन करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दर्जे की समीक्षा पांच साल की जगह हर 10 साल के अंतराल पर की जाएगी।

बसपा के पास वर्तमान में 10 लोकसभा सीट और कुछ विधानसभा सीट हैं, इसलिए अब उसके सामने राष्ट्रीय दल का दर्जा खोने का संकट नहीं है।