दोबारा सशक्त सरकार बनाएं : अमित शाह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दोबारा सशक्त सरकार बनाएं : अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान कर दोबारा सशक्त सरकार बनाने में मदद करने का आग्रह किया। लोकसभा के छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी हैं। उन्


दोबारा सशक्त सरकार बनाएं : अमित शाह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान कर दोबारा सशक्त सरकार बनाने में मदद करने का आग्रह किया। लोकसभा के छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को गौरवान्वित किया है और इसे वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्त कर दिया है।
शाह ने कहा कि प्रत्येक वोट से भारत की छवि आतंकवाद से पीडि़त देश से बदलकर ऐसे देश की हो गई है जिससे अब उसके दुश्मन भयभीत हैं। सात चरणों वाले मतदान का यह छठा चरण है। अंतिम चरण का मतदान 19 मई को तथा मतगणना 23 मई को होगी।