क्रेडिट कार्ड ने खोली पति के इश्क की पोल!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

क्रेडिट कार्ड ने खोली पति के इश्क की पोल!

अहमदाबाद। एक शख्स अपनी शादी के तीन दिन बाद गर्लफ्रेंड के साथ अहमदाबाद के होटल गया। पति ने पत्नी से बहाना बनाया कि वह ऑफिस के काम से बाहर जा रहा है, मगर वहां ना जाकर वह गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका था। पत्नी को शायद इस बारे में कभी पता भी नहीं चलत


क्रेडिट कार्ड ने खोली पति के इश्क की पोल!
अहमदाबाद। एक शख्स अपनी शादी के तीन दिन बाद गर्लफ्रेंड के साथ अहमदाबाद के होटल गया। पति ने पत्नी से बहाना बनाया कि वह ऑफिस के काम से बाहर जा रहा है, मगर वहां ना जाकर वह गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका था। पत्नी को शायद इस बारे में कभी पता भी नहीं चलता, अगर उसने पति का क्रेडिट कार्ड बिल ना देखा होता।

दरअसल आरोपी युवक की पत्नी एक दिन उसका क्रेडिट कार्ड बिल चेक कर रही थी, जब उसे ठीक उसी दिन एक ट्रांजैक्शन एक होटल का मिला। महिला ने अपने भाई को इस बारे में बताया। जिसके बाद उसने थोड़ी खोजबीन के बाद पता लगा लिया कि उस दिन उसकी बहन का पति एक महिला के साथ होटल में रुका था।

महिला ने जब अपने ससुरालवालों को इस बारे में बताया तो उन्होंने अपने बेटे का समर्थन किया और कहा कि वह ये सब नहीं बंद करेगा। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार महिला का आरोप है कि इस बीच ससुरालवालों ने मुझे प्रताड़ित किया और तलाक के लिए दबाव बनाया। कई दिनों बाद भी गर्लफ्रेंड का साथ ना छोड़ने पर आखिरकार महिला ने शहर के महिला थाने में जाकर पति और ससुरावालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-सांकेतिक तस्वीर