IPS ईशा पंत के नाम से थर-थर कांपते हैं अपराधी और माफिया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

IPS ईशा पंत के नाम से थर-थर कांपते हैं अपराधी और माफिया

नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसी महिला IPS के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नाम से ही अपराधी और माफिया कांपते हैं। इनके ऊपर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा की जय गंगाजल इन्हीं से प्रेरित होकर बनाई गई थी। इनका नाम हैं ईशा पंत। ईशा 2011 बै


IPS ईशा पंत के नाम से थर-थर कांपते हैं अपराधी और माफिया
नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसी महिला IPS के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नाम से ही अपराधी और माफिया कांपते हैं। इनके ऊपर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा की जय गंगाजल इन्हीं से प्रेरित होकर बनाई गई थी।

इनका नाम हैं ईशा पंत। ईशा 2011 बैच की IPS हैं। जय गंगाजल में प्रियंका का किरदार इन्हीं से प्रभावित था। और तो और एक IPS का रोल कैसे बेहतर हो इसके लिए प्रियंका को इन्हीं ने ट्रेनिंग दी थी। ईशा से प्रेरित किरदार के साथ प्रियंक पूरी तरह से न्याय कर सकें, इसलिए प्रकाश झा ने ईशा के साथ काफी वक्त गुजारा और उनकी दिनचर्या के बड़े हिस्से को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया।

ईशा की उपलब्धियों पर गौर करें तो उन्हें बतौर IPS अधिकारी सर्वश्रेष्ठ जांचकर्ता का तमगा मिल चुका है। सरदार वल्लभ भाई पटेल नैशनल पुलिस अकादमी की 64 वीं दीक्षांत परेड में ईशा को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से भी पुरस्कृत किया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल नैशनल पुलिस अकादमी की 64 वीं दीक्षांत परेड में ईशा को पुरस्कृत किया गया। ईशा चार बहने हैं और चारों बेहद योग्य हैं। ईशा की सबसे बड़ी बहन एक आईएफएस अधिकारी हैं, उनकी एक बहन मानव संसाधन के प्रफेशन से जुड़ी हैं और एक बहन भारतीय वायु सेना में स्क्वॉड्रन लीडर हैं।

ईशा ने मीडिया को बताया कि जब निर्देशक प्रकाश झा उनके पास आभा माथुर के किरदार की अवधारणा के साथ आए, तब वह अचंभित रह गईं। उनकी कहानी पर फिल्म बनना, उनके लिए बेहद गौरव की बात थी।