छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने किया तेजाब से हमला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने किया तेजाब से हमला

नई दिल्ली। बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दाउदनगर गांव में छेड़छाड़ी का विरोध करने वाले 13 लोगों पर तेजाब से हमला हुआ है। पीड़ित पक्ष के इन घायल लोगों को तुंरत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से सभी


छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने किया तेजाब से हमला
नई दिल्ली। बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दाउदनगर गांव में छेड़छाड़ी का विरोध करने वाले 13 लोगों पर तेजाब से हमला हुआ है।

पीड़ित पक्ष के इन घायल लोगों को तुंरत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जो गंभीर रूप से झुलस गई हैं। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष की एक लड़की से गांव में दो दिन पहले छेड़खानी की गई थी। जिससे गांव में तनाव हो गया।