दरवेश यादव हत्याकांड: महिला आयोग अध्यक्ष ने किया घटना स्थल का दौरा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दरवेश यादव हत्याकांड: महिला आयोग अध्यक्ष ने किया घटना स्थल का दौरा

दानिश उमरी, आगरा। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आज अध्यक्ष, उप्र बार काउंसिल दरवेश यादव की कल हुई हत्या के दृष्टिगत घटना स्थल दीवानी परिसर का दौरा किया तथा उन्होंने इस घटना पर अत्यन्त दुःख प्रकट करते हुए कहा कि एक ऐसी महिला जिसने अपना र


दरवेश यादव हत्याकांड: महिला आयोग अध्यक्ष ने किया घटना स्थल का दौरा
दानिश उमरी, आगरा। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आज अध्यक्ष, उप्र बार काउंसिल दरवेश यादव की कल हुई हत्या के दृष्टिगत घटना स्थल दीवानी परिसर का दौरा किया तथा उन्होंने इस घटना पर अत्यन्त दुःख प्रकट करते हुए कहा कि एक ऐसी महिला जिसने अपना रास्ता खुद चुना एवं अपने जीवन में अत्यंत संघर्ष कर इतने बड़े पद पर पहुंची, बड़े गर्व की बात है। उन्होंने घटना के सम्बन्ध में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उप्र महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, एसपी सिटी प्रशान्त वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।