प्रैग्नेंट महिला की संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती मिली लाश...
रामानुजगंज। विजयनगर चौकी के अंतर्गत ग्राम महावीरगंज के यादवपारा में आज सुबह गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना पर विधायक बृहस्पति सिंह विजयनगर पुलिस तहसीलदार, एसडीओपी मौके पर पहुंचे घटना पर पुलिस द्वा
रामानुजगंज। विजयनगर चौकी के अंतर्गत ग्राम महावीरगंज के यादवपारा में आज सुबह गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से झूलता हुआ मिला।
घटना की सूचना पर विधायक बृहस्पति सिंह विजयनगर पुलिस तहसीलदार, एसडीओपी मौके पर पहुंचे घटना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा विवेचना की जा रही है। मृत महिला की मां ने बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम महावीरगंज के यादवपारा में रहने वाले अमित यादव उम्र 25 वर्ष की पत्नी सुभद्रा यादव उम्र 20 वर्ष का शव आज सुबह घर में ही रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार इसकी सूचना पुलिस को सुबह 6 बजे के करीब दी गई। वहीं मोहल्ले वालों ने सुभद्रा के फांसी पर लटकने की जानकारी उसकी मां को दी।
ग्राम आरागाही नवापारा की रहने वाली सुभद्रा की शादी 30 अप्रैल 2017 को ग्राम महावीर गंज निवासी अमित यादव से हुई थी। सुभद्रा के मां ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही बेटी को उसके ससुराल वाले प्रताडि़त कर दहेज की मांग करते थे। इन 2 साल में उसके साथ ससुराल वालों ने कई बार मारपीट की।
आज सुबह सुभद्रा का शव उसके कमरे के बाहर के रूम में रस्सी से लटकता मिला। घटना की सूचना पर विधायक बृहस्पत सिंह, एसडीओपी नितेश गौतम, तहसीलदार भरत कौशिक, विजय नगर चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।