प्रेमी युगल की हत्या कर पेड़ पर लटकाए शव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प्रेमी युगल की हत्या कर पेड़ पर लटकाए शव

लखनऊ। एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। नयागांव क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युव


प्रेमी युगल की हत्या कर पेड़ पर लटकाए शव
लखनऊ। एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

नयागांव क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती और क्षेत्र के ही 22 वर्षीय युवक में प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे। इसके चलते प्रेमी-प्रेमिका 15 दिन पहले घर छोड़कर चले गए थे।

मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने शादी कराने के बहाने दोनों को बुलाया था। वापस आने पर सोमवार देर रात युवक-युवती की हत्या कर दी। मंगलवार तड़के गांव दादुपुर के बाहर पेड़ पर दोनों के शव लटका दिए गए।