जब तक हिन्दुत्व है तब तक ही बचा है लोकतंत्र: गिरिराज सिंह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

जब तक हिन्दुत्व है तब तक ही बचा है लोकतंत्र: गिरिराज सिंह

भारत की पहचान हिन्दू धर्म से है। हमारा धर्म बचेगा तभी संस्कृति बची बचेगी। वर्तमान स्थिति को देखकर लगता है कि जब तक देश में हिन्दू और हिन्दुत्व बचा है तभी तक देश में लोकतंत्र बचा है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को प्रखंड


जब तक हिन्दुत्व है तब तक ही बचा है लोकतंत्र: गिरिराज सिंह
भारत की पहचान हिन्दू धर्म से है। हमारा धर्म बचेगा तभी संस्कृति बची बचेगी। वर्तमान स्थिति को देखकर लगता है कि जब तक देश में हिन्दू और हिन्दुत्व बचा है तभी तक देश में लोकतंत्र बचा है।

ये बातें केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को प्रखंड के छर्रापट्टी गांव स्थित मुंगेर राजघाट के गंगा तट आयोजित श्रावणी मेले के समापन समारोह में कहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि हम जाति-पाति में बंट कर अपने देश और धर्म को नहीं बचा सकते हैं। इसके लिए हमें जातिगत भावना से ऊपर उठना होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने मुंगेर राजघाट के पावन गंगा तट पर लगने वाले श्रावणी मेले व अन्य धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से हमारे अंदर जाति-पाति की भावना मिटेगी और समरस समाज का निर्माण होगा।

उन्होंने हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व की रक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, उसी तरह से सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक समान कानून लायेगी।