गुरु नानक प्रकाश यात्रा में हुआ सर्व धर्म सदभाव का प्रदर्शन...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गुरु नानक प्रकाश यात्रा में हुआ सर्व धर्म सदभाव का प्रदर्शन...

दानिश उमरी, आगरा। 550 वे प्रकाश पूरब को समर्पित गुरु नानक प्रकाश यात्रा की आज गुरुद्वारा गुरु के ताल से प्रातः 9.30 बजे ग्वालियर की ओर बड़े ही शान ओ शौकत से संत बाबा प्रीतम सिंह सिंह ने रवानगी की। गुरुद्वारा गुरु के ताल से यात्रा खंदारी पुल के नीचे


गुरु नानक प्रकाश यात्रा में हुआ सर्व धर्म सदभाव का प्रदर्शन...
दानिश उमरी, आगरा। 550 वे प्रकाश पूरब को समर्पित गुरु नानक प्रकाश यात्रा की आज गुरुद्वारा गुरु के ताल से प्रातः  9.30 बजे ग्वालियर की ओर बड़े ही शान ओ शौकत से संत बाबा प्रीतम सिंह सिंह ने रवानगी की।
गुरुद्वारा गुरु के ताल से यात्रा खंदारी पुल के नीचे से ,होम साइंस इंस्टीट्यूट के सामने,मास्टर प्लान रोड, बाग़ फरजाना,स्पीड कलर लैब,हरी पर्वत,सेंट जॉन्स,राजा की मंडी, नालबंद चौराहा, धाकरान ,कलेक्ट्री, रावली, साई की तकिया,प्रताप पुरा, लौरीज होटल,एकलव्य स्टेडियम, सदर बाजार होकर मधु नगर गुरुद्वारे पहुंची। जहा गुरुद्वारा कमेटी ने भाव भीनी विदाई दी। गुरुद्वारे में सचखंड श्री हजूर साहिब से पधारे सिंह साहिब ने संत बाबा प्रीतम सिंह एवं समूह आगरा निवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा ये यात्रा जो कि 2 जून को विदार साहिब से शुरू हुई है और 7 सितंबर को वहीं इसका समापन होगा। ऐसा भव्य स्वागत एवम् व्यवस्था कहीं और नहीं मिली जैसी आगरा में मिली।
यात्रा को आगरा की संगत ने रोहता फुट ब्रिज पर बोले सो निहाल के जय जय कारो के बीच ग्वालियर की ओर विदाई दी।
जहा गुरुद्वारा गुरु के ताल पर विधायक योगेन्द्र उपाध्याय एवम् उनकी पत्नी प्रीती उपाध्याय के साथ बबीता चौहान थी वहीं मार्ग में विधायक चौधरी उदय भान सिंह एवम् मधु नगर पर विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल उपस्थित हुए।
गुरु नानक प्रकाश यात्रा में हुआ सर्व धर्म सदभाव का प्रदर्शन...

यात्रा के स्वागत के समय आगरा के सामाजिक सद्भाव की मिशाल भी दिखाई दी एक ओर जहां सिक्ख समाज ने बड़ चड़ के स्वागत किया और खाद्य सामग्री का वितरण किया वहीं मुस्लिम समाज मौलाना उज़ैर आलम,मौलाना अकील, हाजी एजाज कुरैशी , मो सुहैल कुरैशी के साथ नालबंद पर,प्रताप पुरा पर अब्बासी समाज उत्तर प्रदेश वकफ बोर्ड के निदेशक गुलाम मोहम्मद एवम् आगरा क्लब दरगाह पर सज्जादानशीं पीर-ए-तरीकत आले पंजतनी पीर अलहाज रमज़ान अली शाह , विजय कुमार जैन ,हिन्दू धर्म से अरविंद जी महाराज खंदारी पर एवम् महंत योगेश पुरी सदर एवम् बौद्ध धर्म गुरु धम्म रक्षित आगरा पर उपस्थित थे।
समाजवादी पार्टी के रहीशुद्दिन, बजरंग दल के दिग्विजय नाथ तिवारी, भाजपा के मुनेन्द्र जादौन एवम् राष्ट्रीय सिक्ख संगत के अजीत सिंह अरोरा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने यात्रा का स्वागत किया।
सामाजिक संस्थाओं में महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर युवा शांति सेना,गोल्डी अहलूवालिया,संजय गोयल स्पीड कलर, वेद प्रकाश कपूर,चन्द्र मोहन सचदेवा,सिंधी समाज के चन्द्र सोनी ,हेमंत भोजवानी एवं श्याम भोजवानी,अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री विनय अग्रवाल,विनोद अग्रवाल,गौरव बंसल धूम पायल,केशव अग्रवाल छवि,एवम् वीरेंद्र गुप्ता एवं पंजाबी समाज से विजय सामा एवम् स्त्री सिंह सभा की रानी स्वानी, साडा रंगला पंजाब की मधु बघेल,रीटा आहूजा, पंजाबी सेवा मंच से कुसुम मिड्ढा,एवम् डॉ कैलाश सारस्वत ने मार्ग में स्वागत किया।
यात्रा शुरू से पूर्व गुरु के ताल पर सरवत के भले की अरदास की गई जिसमें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह भी उपस्थित हुए। स्कूल से श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के सोम देव सारस्वत एवम् डी वी संतोख सिंह खालसा कॉलेज के डी वी सिंह बच्चो के फूलों की बरखा की।
संत बाबा प्रीतम सिंह जी के साथ श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवल दीप सिंह, मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ,समन्वयक बंटी ग्रोवर,महंत हरपाल सिंह,अजायब सिंह,हरबंस सिंह,हरनाम सिंह,सुशील सिंह भी उपस्थित रहे।
सिक्ख समाज से सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह,गुरमीत सेठी,हरपाल आहूजा,जसवंत सिंह,कुलवीर सिंह परिवार,गुरमीत सिंह गुलाटी ,माई थान के पाली सेठी,हैड ग्रंथी कुलविंदर सिंह,नानक पड़ा के रघुवीर सिंह,लोहा मंडी गुरुद्वारे के गुरनाम सिंह अरोरा,ईदगाह के हरविंदर नागपाल,दलजीत सिंह सेतिया,अमर देव साहनी, छीपीतोला के बिट्टू रेखीं,बालूगंज के मनमोहन सिंह,सिक्ख यूथ के परमजीत सिंह मक्कड़,अजीत नगर के परमात्मा सिंह,सदर गुरुद्वारे के बंटी ओवराय ,बबलू अर्शी,रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, काछीपुरा के अमोलक सिंह,शहीद नगर के नरेंद्र सेठी,रविन्द्र ऑबराय ने मार्ग में भव्य स्वागत किया ।
मधूनगर गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रधान नरेंद्र सिंह लालिया, अजिंदेर सिंह, जय मल सिंह आदि ने सभी का स्वागत किया।