श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले हैं 'राक्षस के वंशज': वसीम रिजवी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले हैं 'राक्षस के वंशज': वसीम रिजवी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिया संट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक बार फिर बाबरी मस्जिद के पक्षकारों पर निशाना साधा है। एक वीडियो जारी कर वसीम रिजवी ने कहा है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से जो फंड आते हैं, उसमें से बड़ा हिस्सा बाबरी मस्जिद के प


श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले हैं 'राक्षस के वंशज': वसीम रिजवी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिया संट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक बार फिर बाबरी मस्जिद के पक्षकारों पर निशाना साधा है।

एक वीडियो जारी कर वसीम रिजवी ने कहा है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से जो फंड आते हैं, उसमें से बड़ा हिस्सा बाबरी मस्जिद  के पक्षकारों को भी दिया जा रहा है. इसी फंडिंग से अयोध्या केस में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को पैसे दिए गए हैं. इसलिए राजीव धवन वहीं बोले रहे हैं जो उनसे कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वसीम रिजवी ने कहा कि भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर आज वही लोग सवाल उठवा रहे हैं, जिनके खुद के पूर्वज कभी राक्षस थे।

इतना ही नहीं वीसम रिजवी का ये भी कहना है कि जिन राक्षसों का वध श्रीराम ने किया था उनकी ही औलादें आज भगवान श्रीराम को नकार रही हैं. रिजवी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनी इमारत कभी भी एक जायज मस्जिद नहीं थी, वह इमारत मुगलों का एक गुनाह थी।