देवेगौड़ा ने PM मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी 5 हजार करोड़ की मदद...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

देवेगौड़ा ने PM मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी 5 हजार करोड़ की मदद...

कर्नाटक में दिन पर दिन भारी बारिश के चलते हालत खराब हो रही है। राज्य के कई इलाके आफत की बारिश से जूझ रहे हैं। इस वजह से पूरे राज्य की हालत खराब कर हो रही है। प्रदेश में बिगड़ रहे हालातों के मद्देनजर पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी देवेगौड़


देवेगौड़ा ने PM मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी 5 हजार करोड़ की मदद...
कर्नाटक में दिन पर दिन भारी बारिश के चलते हालत खराब हो रही है। राज्य के कई इलाके आफत की बारिश से जूझ रहे हैं। इस वजह से पूरे राज्य की हालत खराब कर हो रही है।

प्रदेश में बिगड़ रहे हालातों के मद्देनजर पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने 5 हजार करोड़ की अंतरिम राहत की मांग की है।

देवेगौड़ा ने पत्र में प्रदेश में बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है। इसके साथ ही इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत के तौर पर 5 हजार करोड़ रुपए दिए जाने मांग की है।

माना जा रहा है कि कर्नाटक में अब तक बाढ़ की वजह से 6 हजार करोड़ का नुकसान अनुमानित है। हाल ही में सत्ता संभालने वाले भाजपा के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्र सरकार से 3 हजार करोड़ की मदद मांगी है।