भाभी के कमरे में घुसकर देवर ने किया RAPE का प्रयास

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भाभी के कमरे में घुसकर देवर ने किया RAPE का प्रयास

काशीपुर। भाभी के कमरे में घुसकर देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसक


भाभी के कमरे में घुसकर देवर ने किया RAPE का प्रयास
काशीपुर।  भाभी के कमरे में घुसकर देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी 2005 में हुई थी।

कहा कि बीती चार मई को वह अपने कमरे में अकेली थी। इस बीच उसका देवर कमरे में घुस आया। आरोप है कि देवर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर वह चला गया। पति के आने पर देवर ने पति को भड़का दिया। कहा कि करीब तीन साल पहले होली के दिन पति ने उसके साथ मारपीट की थी।

इससे वह बेहोश हो गई थी। देवर उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गया था। देवर ने पति से उसके साथ अस्पताल में बेहोशी की हालत में भी दुष्कर्म करने की बात कही। इस पर उसका पति नाराज हो गया और अब वह उसे रखने को तैयार नहीं है। जबकि बेहोशी की हालत में उसे किसी बात की जानकारी नहीं है।

 महिला का आरोप है कि देवर के विधवा जेठानी के साथ भी अवैध संबंध हैं। महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।